अतिक्रमण मुहिम पर पार्षद मिले सीईओ से
शहरमें केंट बोर्ड द्वारा अतिक्रमण अनधिकृत निर्माण तोड़ने के लिए चलाई जा रही मुहिम को लेकर पार्षदों ने सीईओ से चर्चा की। पार्षदों ने सीईओ से मुहिम रोकने की मांग की। बाद में सांसद प्रतिनिधि ने लोकसभा स्पीकर सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन से फोन पर चर्चा की। महाजन ने रक्षा मंत्रालय से बात कर मुहिम रुकवाने का आश्वासन दिया। बुधवार को पार्षद सुरेश ठाकुर, प्रतिमा नारद, मोहन अग्रवाल, अजय वर्मा, मुकेश सोलंकी पार्षद पति लियाकत पठान सीईओ राजेंद्र पवार से मिले। उन्होंने पहले निर्माण और फिर तोड़ने, नामांतरण प्रक्रिया के सरलीकरण अनधिकृत निर्माण प्रारंभिक स्तर पर ही तोड़ने के बिंदुओं पर चर्चा की। पार्षदों को कहना था नामांतरण की प्रक्रिया जटिल लंबी होने के कारण कई लोग अनुमति नहीं ले पाते हैं। इस कारण अवैध निर्माण होता है। प्रकिया को सरल किया जाए। इस पर सीईओ ने उन्हें आश्वासन दिया। इसके बाद सांसद प्रतिनिधि शिव शर्मा ने सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से फोन पर चर्चा की। इस पर महाजन ने रक्षा मंत्रालय से चर्चा कर मुहिम रुकवाने का आश्वासन दिया।
मुझेआदेश नहीं मिला
^पार्षदोंने दूसरे कामों के साथ ही विकास कार्यों पर चर्चा की थी। मुझे मुहिम रोकने के लिए कोई आश्वासन नहीं मिला है। राजेंद्रपवार, सीईओकेंट बोर्ड