- Hindi News
- स्टेडियम ग्राउंड की हालत खराब, खेलने वाले स्थान पर उग गई गाजर घास
स्टेडियम ग्राउंड की हालत खराब, खेलने वाले स्थान पर उग गई गाजर घास
बारिशके बाद स्टेडियम ग्राउंड की हालत बदतर हो गई है। बारिश थमने के बाद खिलाड़ी वापस प्रैक्टिस का मूड बना रहे हैं लेकिन ग्राउंड पर उगी गाजर घास से उन्हें परेशानी हो रही है। जबकि बारिश बाद ग्राउंड को व्यवस्थित किया जाना था लेकिन ऐसा नहीं होने से यहां किसी प्रकार की खेल गतिविधि संचालित नहीं हो पा रही है।
पूरे ग्राउंड पर गाजर घास उग चुकी है और कीचड़ के कारण गड्ढे भी हो गए हैं। पिछले प्रवेश द्वार पर भी कीचड़ है। स्टेडियम भवन की भी रखरखाव ठीक तरह से नहीं हो रहा है। लाइटिंग व्यवस्था खराब पड़ी है। मौसम खुला होने से फुटबॉल, क्रिकेट अन्य खेलों की प्रैक्टिस शुरू हो चुकी है लेकिन ग्राउंड सामान्य चहल कदमी के लिए भी उपयुक्त नहीं बचा है।
हमारी जिम्मेदारी नहीं
^मैदानमें घास काटने की हमारी जिम्मेदारी नहीं है। विद्युत का मेंटेनेंस विद्युत विभाग करता है। हम केवल बिल्डिंग का काम देखते हैं। एसएनसोनी, पीडब्ल्यूडीएसडीओ
महू. हाई स्कूल स्थित स्टेडियम में मैदान के अंदर गाजर घास उगने लगी हैं।