पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूर्ति स्थापित होगी, सुरक्षा समिति करें

मूर्ति स्थापित होगी, सुरक्षा समिति करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में समझाइश| विश्वास नगर में दुर्गा माता महोत्सव को लेकर दोनों पक्षों को बुलाकर प्रशासन ने समझाया

बंजारीपंचायत के अंतर्गत आने वाले विश्वास नगर में दुर्गा माता की प्रतिमा की स्थापना को लेकर दो पक्षों के बीच असमंजस के हालात बनने पर प्रशासन ने बैठक बुलाई। बैठक में दोनों पक्षों से बात कर आपसी सौहार्द्र से काम करने पर राय मशविरा किया गया। अफसरों ने निर्देश दिए और माता स्थापना की अनुमति दे दी।

अफसरों ने कहा मूर्ति की सुरक्षा समिति को करना होगी। गौरतलब है 21 जून को हिंदूवादी नेता की हत्या के बाद कॉलोनी में भारी तनाव पैदा हो गया था। घटना को लेकर इस बार बगीचे में माता स्थापना पर असमंजस की स्थिति बन गई। यहां बगीचे के स्थान पर परंपरागत रूप से माता की स्थापना की जाती है। बगीचे का स्थान कॉलोनाइजर मोहम्मद अख्तर द्वारा छोड़ा गया है। पास की भूमि कॉलोनाइजर की है। यहां आपसी सहमति से माता की स्थापना की जाती रही है। लेकिन इस बार हालत कुछ अलग होने से कॉलोनाइजर ने दुर्गा उत्सव समिति को प्रशासन से अनुमति लेकर माता की स्थापना करने की बात कही। जब यह बात एसडीएम विजय अग्रवाल तक पहुंची तो उन्होंने गुरुवार को दोनों पक्षों की बैठक बुलाई और आपसी सहमति से माता की घटस्थापना करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही अन्य हिदायतें भी दी।

एसडीएम ने कहा दोनों पक्ष त्योहार सौहार्द्रता से मनाएं। बैठक में एसडीओपी अरुण मिश्रा, किशनगंज थाना प्रभारी नागेंद्रसिंह बैस, बंजारी सरपंच दिलीप जायसवाल, कॉलोनाइजर मोहम्मद अख्तर, दूसरे पक्ष के प्रमोदसिंह शामिल थे।

ये निर्देश दिए

>दुर्गा प्रतिमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति की होगी।

> कमेटी अपने सदस्यों के नाम प्रशासन को दे।

> कोई भी बड़ा कार्यक्रम करने की अनुमति ले।

> साउंड सिस्टम का उपयोग नियमानुसार करे।

> गरबा पंडाल में बाहरी तत्वों का प्रवेश होने दे।