पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पौधे सूखे, प्लांटेशन एरिया में लगी मक्का

पौधे सूखे, प्लांटेशन एरिया में लगी मक्का

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लापरवाही| वन विभाग ने गिनीज बुक में नाम दर्ज होने का दावा किया था, इधर-उधर पड़े हैं पौधे

वनविभाग ने जिस स्थान पर वृहद पैमाने पर पौधारोपण कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज होने का दावा किया था वहीं 51 दिन के भीतर ही पौधे सूख गए। जिस स्थान पर पौधे रोपे गए थे वहां मक्का फसल लहलहा रही है। वन विभाग द्वारा ग्राम डालिया के खेरिया माल में पौधारोपण किया था। यहां के पौधे उखड़कर रास्ते पर पड़े हैं। जो पौधे रोपने थे वे भी इधर- उधर पड़े हुए हैं। चौकीदार मुकुंद ने बताया पौधारोपण के नाम पर कुछ ही पौधे लगाए गए थे। वह भी पानी नहीं मिलने के कारण सूख गए हैं। पौधारोपण के बाद अधिकारियों ने मुड़कर भी नहीं देखा। प्लांटेशन एरिया में मवेशी चर रहे हैं। क्षेत्र के रामकरण मेहताब, दयाराम दयाराम बड़ूलिया ने बताया प्लांटेशन की सुरक्षा के लिए कछ स्थान पर तार लगाए गए और चौकीदार छोड़ दिया। इसके बाद किसी भी अधिकारी ने इधर रूख नहीं किया।

येहैं लापरवाही के बोल

उक्तसंबंध में रेंजर अनिलसिंह चौहान से जानना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। रेंज ऑफिस जाकर पूछा तो बोले आज छुट्‌टी का दिन है इसलिए जानकारी नहीं दे सकता। सीसीएफ आर. ओखंडियार को फोन लगाया तो उन्होंने नहीं उठाया। एसडीओ महू से जानकारी चाही तो उन्होंने कहा सूचना के अधिकार के तहत आवेदन दो तो जानकारी मिलेगी।

पौधारोपण के लिए लाए गए पौधों को इस तरह सड़क पर फेंक दिया गया।

मानपुर. पौधारोपण के स्थान पर मक्का की फसल।