पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुराने नगमों ने देर रात तक बांधा समां

पुराने नगमों ने देर रात तक बांधा समां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुराने नगमों ने देर रात तक बांधा समां

भास्कर संवाददाता| महू

महूआर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा स्थानीय महाराष्ट्र समाज धर्मशाला में हिंदी दिवस के तहत जीवन से भरी तेरी आंखें संगीत निशा का आयोजन किया। देर रात तक चले इस आयोजन में लोगों ने पुराने तरानों का भरपूर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में सबसे पहले कृष्णलाल गोयल ने तू गंगा की मौज, के.एन पिल्ले ने नजर लग जाए, आनंदराव कर्डक ने तुम गगन के चंद्रमा, नंदनी कुलकर्णी मुकेश चौहान ने ये नयन डरे,डरे, शोएब खान ने हम तुम युग-युग से, शशांक जैन सुजाता तिवारी ने भी प्रस्तुति‍ दी। मुख्य अतिथि राकेश काले थे। अध्यक्षता धीरेंद्र जोशी ने की। विशेष अतिथि वीणा पटेल, डॉ. पीएस दुबे, भीष्म पटेल, निरंजन तिवारी इंदू प्रजापति थे। संचालन शशांक जैन सुजाता तिवारी ने किया। आभार शंकर कलाकार ने माना।

हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य में आयोजित संगीत निशा में प्रस्तुति देते युगल गायक।