पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैला ढोने की प्रथा अमानवीय : शाह

मैला ढोने की प्रथा अमानवीय : शाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महू| मैलाढोने की प्रथा एक अमानवीय पेशा है। यह अब भी हमारे समाज में व्याप्त है। यह स्थिति हमारे समाज मेंएक प्रश्नचिन्ह लगाती है। यह प्रथा मानवीय गरिमा के विपरीत है। यह बात डाॅ. बाबा साहेब राष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान संस्थान में मैला ढोने की प्रथा के निर्मूलन संबंधित कर्मियों के पुनर्वास पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव अजा प्रदेश शासन अशोक शाह ने कही। कार्यक्रम को विशेष अतिथि अायुक्त अजा विकास डॉ. जेएन मालपानी, बेजवास विल्सन, संस्थान के महानिदेशक डॉ. आरएस कुरील ने भी संबोधित किया। डॉ. कुरील द्वारा रचित पुस्तक स्केवेजरिंग संस्थान की शोध पत्रिका का विमोचन देवी अहिल्या विवि के कुलपति प्रो. डीपी सिंह ने किया। संचालन प्रो. सीडी नायक ने किया आभार प्रो. आरडी मौर्य ने माना।

किसानआज देंगे ज्ञापन

सांवेर| भारतीयकिसान द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को रैली निकाल कर एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। भाकिसं तहसील अध्यक्ष घनश्याम सेठ एवं सचिव महेश राठौर ने बताया बीमा राशि देने एवं अन्य मांगों को लेकर सुबह 11 बजे डॉ. अंबेडकर भवन से रैली शुरू होगी। एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।