पदक तालिका
मैराथन में ‘गोल्डन डबल’
भारत ने 12वें साउथ एशियन गेम्स (सैग ) में शुक्रवार को मैराथन में “गोल्डन डबल’ बनाया। महिला वर्ग में लंबी दूरी की धाविका कविता राउत ने गोल्ड जीतने के साथ ही रियो ओलिंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। वहीं, पुरुष वर्ग में नितेंदर सिंह रावत ने देश के लिए स्वर्ण जीता। कविता ने 2:38.38 घंटे में मैराथन पूरी की। रजत और कांस्य श्रीलंका की खिलाड़ियों के नाम रहे।
कविता रियो में मैराथन के लिए क्वालिफाई करने वाली चौथी भारतीय एथलीट हैं। उनसे पहले ओपी जैशा, ललिता बाबर और सुधा सिंह भी क्वालिफाई कर चुकी हैं। नितेंदर सिंह रावत ने 2:15.18 घंटे में पुरुषों की मैराथन पूरी कर स्वर्ण पर कब्जा किया। कांस्य भारत के ही खेता राम (2:21.14 घंटे) ने जीता जबकि रजत श्रीलंका के इंद्रजीत के खाते में गया। नितेंदर और श्रीलंकाई धावक इंद्रजीत दोनों के फिनिशिंग लाइन पर लगभग एक साथ पहुंचने पर कुछ विरोधाभास भी पैदा हुआ। लेकिन तकनीकी समिति ने अंतत: मात्र एक सेकंड के अंतर से भारतीय धावक को विजेता घोषित कर दिया। इसके साथ ही एथलेटिक्स में भारत ने 28 स्वर्ण, 22 रजत और नौ कांस्य के साथ कुल 59 पदकों के साथ इसका समापन किया।
पुरुष हॉकी का गोल्ड फिसला, पाक से हारे
सैग गेम्स में हॉकी का स्वर्ण पदक भारतीय पुरुष हॉकी टीम के हाथ से फिसल गया। शुक्रवार को पाकिस्तान ने भारत को 1-0 शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता। भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पाकिस्तान के रहमान ने 35वें मिनट में गोल कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
भारत को 25 मी स्टैंडर्ड पिस्टल एकल और टीम स्पर्धा में स्वर्ण, चैन सिंह ने बनाया डबल
मैराथन विजेता भारत की कविता राउत पुरुष वर्ग के विजेता नितेंदर सिंह से हैंडशेक करते हुए।
10 मी. एयर राइफल के व्यक्तिगत इवेंट में स्वर्ण विजेता भारत के चैन सिंह (मध्य में), रजत विजेता गगन नारंग कांस्य विजेता बांग्लादेश के एम चौधुरी।