- Hindi News
- स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश
स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश
महू| विश्वविकलांग दिवस के तहत सोमवार को स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। इसमें नि:शक्त बच्चों ने स्वच्छता का संदेश दिया। संवेदना केंद्र केंट बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में हुए आयोजन में स्कूली बच्चों महिला संगठनों की सदस्यों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि ले. जनरल एसएल मल्होत्रा, जनरल दीपक मुखर्जी पुष्पा मल्होत्रा ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। सीबी गर्ल्स स्कूल की प्राचार्य अनीता के साथ स्कूल के बच्चे, वामा क्लब, मारवाड़ी महिला संगठन अभ्युदय संस्था की सदस्य शामिल हुईं। सुसज्जित वाहनों में बैठे बच्चे स्वच्छता का संदेश दे रहे थे। कुछ बच्चे भारत माता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वेश धारण कर आए थे। बच्चों के हाथों में नारे लिखी तख्तियां थी। केंटबोर्ड की ओर से बच्चों को बैग बांटे गए। संचालन निशा शर्मा ने किया। आभार धीरज शर्मा ने माना।