फैक्ट फाइल
हर घटना के बाद देर से पहुंचती है पुलिस
पुलिस को पहुंचने में लगा पौन घंटा
सांसद अनूप मिश्रा ने पीड़ित परिजन को एक लाख रुपए देने की घोषणा की
छात्र पर चलाई गोली पल्लेदार को लगी, दम तोड़ा
कलेक्टर बंगले पर शव रखकर किया चक्काजाम
छात्राओं से करते हैं छेड़छाड़
एकसाल पहले कोचिंग पर हुए विवाद को लेकर कुछ छात्र उनके साथी युवकों ने बुधवार को जीवाजी गंज में एक छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। करीब 20 लोगों ने घेराबंदी कर छात्र पर कट्टे से तीन फायर किए। लेकिन जिस पर फायर किया उसके वजाय गोली श्रीगोपाल ट्रांसपोर्ट पर खड़े पल्लेदार और एक अन्य युवक को लगी। पल्लेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्वालियर रैफर किया गया। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि एक अन्य युवक का इलाज चल रहा है। हमलावर जिस छात्र मोनू छावई को मारने अाए थे, उसके सिर चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। मोनू छावई किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर का भतीजा है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ हत्या हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। खास बात यह है कि कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर घटना होने के बाद भी पुलिस को पहुंचने में पौन घंटा लग गया। घटना के बाद एसपी नवनीत भसीन भी अस्पताल पहुंचे।
बुधवार की सुबह 10.15 बजे जीवाजी गंज में श्रीगोपाल ट्रांसपोर्ट के सामने हथियारबंद जौरा रोड सोलंकी पेट्रोल पंप निवासी मोनू तोमर, मुरैना गांव निवासी मोनू स्वामी मुरैना गांव निवासी विजय खेमरिया ने अपने 15 साथियों के साथ मिलकर नैनागढ़ रोड निवासी मोनू छावई पुत्र तरनसिंह छावई को सीताराम पतिराम धर्मशाला के कॉर्नर पर घेरा। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि इन हमलावरों ने मोनू छावई को जमकर पीटा। मोनू जैसे ही इनकी गिरफ्त से छूटकर श्रीगोपाल ट्रांसपोर्ट की ओर भागा, तब हमलावरों में से एक ने कट्टे से उस पर फायर किया। गोली मोनू को तो नहीं लगी, लेकिन ट्रांसपोर्ट पर खड़े पल्लेदार बल्ले उर्फ बबलेश पुत्र सुमेर सिंह रजक निवासी गणेशपुरा के गले में लगी। गोली लगते ही बल्ले गिर पड़ा। इसके बाद हमलावरों ने एक और फायर किया, जिसकी गोली सोनू सविता पुत्र शैलेंद्र निवासी सेल्सटैक्स बैरियर मुरैना को लगी। वह भी सड़क पर गिर गया। दो लोगों को गोली लगने के बाद भी हमलावर फायरिंग करते रहे। गोलीबारी की आवाज सुनकर जीवाजीगंज तिराहा क्षेत्र का बाजार बंद हो गया