मिश्रा रुस्तम सिंह आज सुनेंगे समस्याएं
मुरैना| क्षेत्रीयसांसद अनूप मिश्रा विधायक रुस्तम सिंह 24 सितंबर को मुरैना विधानसभा के क्षेत्र रिठौराकलां उसके आसपास के गांवों की समस्याएं सुनेंगे। साथ ही उनके निराकरण की पहल करेंगे। भाजपा नगर प्रवक्ता संजय डंडोतिया ने बताया कि सांसद श्री मिश्रा विधायक के साथ गुरुवार को नौगांव, सिलगिला, मितावली पढ़ावली गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे और वहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। वे रिठौराकलां सिरमौर का पुरा भी पहुंचेंगे।