पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी नवनीत भसीन ने संभाला कार्यभार

एसपी नवनीत भसीन ने संभाला कार्यभार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना| नवागतएसपी नवनीत भसीन ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। सतना स्थानातंरित हुए एसपी इरशाद वली अपना कार्यभार एएसपी रघुवंशसिंह भदौरिया को सौंप गए थे। इधर नवागत एसपी ने सीधी से मुरैना आकर अपना कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा जनता और पुलिस के बीच दूरी नहीं रहेगी। उल्लेखनीय है कि एसपी भसीन पूर्व में मुरैना के एडीशनल एसपी रह चुके हैं, जिसके चलते वे इस जिले से पूरी तरह परिचित हैं। उनके आगमन पर एसपी ऑफिस का वातावरण खुशनुमा था। आते ही सीधे कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने दो मिनिट पत्रकारों से चर्चा की। जिसमें उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ करेंगे।