- Hindi News
- विवाहिता की आग से जलकर मौत परिजन ने शव रखकर लगाया जाम
विवाहिता की आग से जलकर मौत परिजन ने शव रखकर लगाया जाम
परिजन बोले-दहेज के लिए जलाकर मारा है ससुरालियों ने, शव के साथ किया चक्काजाम।
भास्करसंवाददाता|मुरैना
शहरके रामनगर में रहने वाले एक परिवार की बहू की मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि में आग से जलने से मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार सिहोनियां निवासी नरेश सिंह तोमर ने अपनी पुत्री लक्ष्मी का विवाह चार जुलाई सन् 2011 को रामनगर निवासी अरविंद सिकरवार के साथ किया था। लक्ष्मी के ताऊ के लड़के राधेश्याम सिंह तोमर सिहोनियां ने बताया कि उनके चाचा नरेश सिंह ने शादी में साढ़े पांच लाख रुपए नगद हंक मोटरसाइकिल समेत टेलीविजन, फ्रिज, कूलर आदि सब सामान भेंट किया था। मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब लक्ष्मी के ससुरालीजनों ने उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया और उसके बाद मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया। मोहल्ले वालों ने लक्ष्मी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से ग्वालियर और फिर दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मायकेवालों ने लगा दिया जाम : शवप्राप्त होने के बाद मायके वालों ने रामनगर तिराहे पर जाम लगा दिया। शव को सड़क पर रखा गया। यहां डीएसपी हेडक्वार्टर अंजुलता पटले ने पहुंचकर हालात कंट्रोल किए।
दहेज मृत्यु का केस कायम कर रहे हैं
^लक्ष्मीनामक महिला की आग से जलकर मौत हुई है। इस मामले में मायके वालों की रिपोर्ट पर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ 304 बी आईपीसी के तहत मुकदमा कायम कर रहे हैं।\\\'\\\' अंजुलतापटले, डीएसपीहेडक्वार्टर जिला मुरैना
मुरैना। रामनगर तिराहे पर महिला के शव को रखकर जाम लगाते मायके पक्ष के लोग।