पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला की फांसी से मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

महिला की फांसी से मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानपुरगांव में मंगलवार को एक महिला की फांसी से मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने इस मामले में उसके ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को अस्पताल में रखवाया है, जहां बुधवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार रानपुर निवासी प्रमोद शर्मा मंगलवार की शाम चार बजे अपने घर के बाहर बैठे एक साल के बेटे को खिला रहे थे, तब उनकी प|ी अरुणा अंदर कमरे में फांसी पर लटकी थीं। घर के लोगों ने अरुणा को कुंदे से उतारा। दिमनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। दिमनी टीआई पीएम जैन का कहना है कि मर्ग कायम करके जांच की जा रही है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई। उसके मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में जांच के बाद आरोपियों पर मुकदमा कायम किया जाएगा।