पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड परिसीमन की आपत्तियों को समक्ष में सुनकर करूंगी निराकरण : कलेक्टर

वार्ड परिसीमन की आपत्तियों को समक्ष में सुनकर करूंगी निराकरण : कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना| वार्डपरिसीमन को लेकर पब्लिक ने जो आपत्तियां पेश की हैं उनका निराकरण लोगों को समक्ष में सुनकर किया जाएगा। यह बात कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने कही।

कलेक्टर शिल्पा गुप्ता, मंगलवार को कलेक्टोरेट के सभागार में अधिकारियों की बैठक ले रही थीं। उन्होंने कहा कि मुरैना में नगर निगम के 47 नए वार्ड बनाए गए हैं। वार्ड परिसीमन को लेकर 94 लोगों ने अपनी आपत्ति बीते सात दिन में पेश की हैं। परिसीमन को लेकर किसका क्या कहना है इसे समक्ष में सुना जाएगा।