पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धारा गिरोह से मुठभेड़, चार डकैत मार गिराए!

धारा गिरोह से मुठभेड़, चार डकैत मार गिराए!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैदान पर आवाजी कारतूस चले, गिरोह को घेरा गया, जिसे देखने मैदान के चारों ओर सैकड़ो लोग जमा हुए।

भास्करसंवाददाता|मुरैना

एमपी-यूपीराजस्थान में आतंक का पर्याय बन चुके 65 हजार रुपए के इनामी डकैत धारासिंह से मुरैना पुलिस की असली मुठभेड़ भले ही नहीं हो पा रही हो लेकिन पुलिस ने मंगलवार को इस गिरोह से मुठभेड़ का डेमो जरूर दिया। पुलिस परेड ग्राउंड में आईजी के सालाना निरीक्षण के दौरान हुए इस डेमो में बाकायदा डकैतों पुलिस पार्टियों के बीच गोलियां चलीं। पुलिस परेड मैदान पर एडी का यह अनोखा डेमो कराया आईजी चंबल रेंज डीसी सागर ने। जौरा एसडीओपी केडी सोनकिया को डकैत गिरोह में शामिल किया गया। इससे पुलिस को डकैत गिरोह से मुकाबले करने में पसीने छूट गए। परेड मैदान पर इसके अलावा बलवा परेड मार्चपास्ट भी निकाला गया।

पुलिसके सालाना निरीक्षण पर आए थे आईजी : मंगलवारको पुलिस परेड मैदान काफी सजा संवरा नजर रहा था। यहां आईजी का निरीक्षण था। सुबह 8.30 बजे आईजी की शाही सवारी जब मैदान पर पहुंची तो उनके गाड़ी के आगे दो घोड़े सरपट दौड़ते चल रहे थे, जिन पर दो सिपाही सवार थे। इसके पीछे दो बुलट मोटरसाइकिलों पर दो सब इंस्पेक्टर पायलटिंग कर रहे थे। आईजी की अगवानी एसपी इरशाद वली एएसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने की। इसके बाद निरीक्षण शुरू हुआ।

(1) आईजी की सालाना परेड निरीक्षण के दौरान फोर्स ने बलवा परेड का प्रदर्शन किया। (2) डकैतों से मुकाबले के लिए पोजीशन लेता फोर्स। (3) उपद्रवियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने अश्रु गैस छोड़ी। (4) ग्राउंड में आंसू गैस का गोला, जिससे पुलिसकर्मियों के ही आंसू निकलने लगे।

पुलिस दरबार में सुनीं समस्याएं

चंबलरेंज आईजी श्री सागर ने पुलिस दरबार लगाकर उसमें कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। जिसमें एएसआई मिथलेश भदौरिया ने पारिवारिक कारणों से भिंड के लिए ट्रांसफर मांगा। साथ ही एसआई सीताराम ने अपनी बीमारी के दौरान रोका गया वेतन मांगा। कुछ कर्मचारियों ने क्वार्टरों के आगे पानी भरा होने की शिकायत की। वहीं आईजी ने नगर रक्षा समिति सदस्यों को रिफ्लेक्टर जैकेट, विसिल डोरी और डंडे भी बांटे।

पोरसा टीआई के वाहन का माइक था बंद

{मोटर सेक्टर के निरीक्षण में एसपी के ड्राइवर से एंबेसडर कार की स्टेपनी बदलवाई, जिसे वे सात मिनट में बदल पाए।

{ जो स्टेपनी बदली गई, वह पंक्चर थी, जिस पर आईजी