- Hindi News
- कृष्णा ऑयल मिल में फायरिंग कर 2.20 लाख रुपए लूट ले गया बदमाश, सुपरवाइजर घायल
कृष्णा ऑयल मिल में फायरिंग कर 2.20 लाख रुपए लूट ले गया बदमाश, सुपरवाइजर घायल
मुरैनागांव के पास स्थित कृष्णा एडिबल फैक्टरी (ऑयल मिल) में मंगलवार की रात 8.10 बजे एक बदमाश ने पिस्टल से दो हवाई फायर करके मालिक से 2.20 लाख रुपए की रकम लूट ली। फैक्टरी में सिक्युरिटी गार्ड, कर्मचारी भी थे, लेकिन बदमाश हथियार की दम पर लूट करके भाग निकले। एक गोली मिल सुपरवाइजर के हाथ को जख्मी कर गई। एसपी इरशाद वली ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में पूछताछ की है।
मंगलवार की रात आठ बजे जब मिल की शिफ्ट बदल रही थी तब गेट पर सिक्योरिटी गार्ड मनोज श्रीवास्तव लेबर को चेक कर मुख्य गेट से बाहर निकाल रहा था। मनोज ने बताया कि यहां एक युवक ने आकर उस पर पिस्टल तानी और कहा कि तेरे सेठ से 20 लाख रुपए चाहिए। मनोज की मानें तो उसने कहा कि सेठ यहां इतने रुपए नहीं रखते हैं। तब वह युवक उसे पिस्टल की नोक पर मिल में अंदर ले गया। सेठ निशांत गर्ग की गद्दी के पास पहुंचकर उसने दो फायर किए। इसकी एक गोली मिलं सुपरवाइजर मनोज डंडोतिया की हथेली को घायल कर गई। क्योंकि मनोज डंडोतिया ने पिस्टल की नाल पकड़ ली थी।
निशांत गर्ग बताते हैं कि दो फायरों से वे बुरी तरह डर गए और उस हथियारबंद बदमाश को उन्होंने मिल के गल्ले से रकम दे दी। सूत्रों के अनुसार लूट की इस वारदात में तेरा यादव नामक बदमाश का नाम सामने रहा है।
सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ करते एसपी