पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्वमंत्री चिटनीस ने मुरैना में की सहकारिता चुनाव पर रायशुमारी

पूर्वमंत्री चिटनीस ने मुरैना में की सहकारिता चुनाव पर रायशुमारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वमंत्री बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस ने मंगलवार को मुरैना का दौरा किया। यहां उन्होंने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के संचालक मंडल के चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी की।

उल्लेखनीय है कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के संचालक मंडल के निर्वाचन कार्यक्रम जारी हो चुका है। इसीलिए पूर्व मंत्री श्रीमती चिटनीस ने 16 सितंबर को मुरैना आकर यहां पार्टी नेताओं से उनकी राय जानी।

मंगलवार को रेस्टहाउस पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक गजराजसिंह सिकरवार, सुमावली विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार, पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह तोमर, श्रीबल्लभ डंडोतिया, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, दिवाकर पाठक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह सिकरवार आदि समेत अन्य नेताओं से पूर्व मंत्री ने रायशुमारी की।

यह है चुनाव कार्यक्रम

}17 18 सितंबर से नामांकन दाखिल होना शुरू होंगे।

} 19 सितंबर को नामांकनों की जांच की जाएगी।

} 20 सितंबर को नामांकनों की वापसी की जा सकेगी।

} 24 सितंबर को बैंक की विशेष आमसभा होगी।

} 30 सितंबर को बैंक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रतिनिधियों का चुनाव होगा।