- Hindi News
- चार साल बीते नहीं बना कन्ट्रोल रूम, कबाड़ हो रहे बिजली उपकरण
चार साल बीते नहीं बना कन्ट्रोल रूम, कबाड़ हो रहे बिजली उपकरण
कार्यपालन यंत्री द्वारा कंस्ट्रक्शन डिवीजन को बिजली सब-स्टेशन पर कंट्रोल रूम स्थापित करने तीन बार पत्र लिखकर भेजे गए, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों की लापरवाही के चलते दो दर्जन से अधिक गांव के लोग बिजली समस्या से परेशान हैं।
भास्करसंवाददाता| अंबाह
अंबाहक्षेत्र स्थित गोठ गांव में चार साल पहले स्थापित किया गया 33/11 केवी बिजली स्टेशन दिनों दिन उजड़ता जा रहा है। व्यवस्थाओं के अभाव में बिजली कंपनी का कोई भी अधिकारी, कर्मचारी यहां रात को नहीं ठहरता। कारण यह है कि स्थापना के चार साल बाद भी कंस्ट्रक्शन डिवीजन द्वारा कंट्रोल रूम नहीं बनाया गया। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते सब-स्टेशन में पानी, प्रकाश आदि की समस्याएं के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही। परिसर में हो रहे जलभराव के कारण टीन शेड में रखे लाखों रुपए के बिजली उपकरण भी कबाड़ में तब्दील हो रहे हैं।
यहां बताना जरुरी है कि दिमनी अंबाह क्षेत्र के ग्रामीणों की बिजली समस्या का समाधान करने 18 अक्टूबर 2010 को मुरैना-श्योपुर के सांसद एवं क्षेत्रीय विधायक शिव मंगल सिंह तोमर द्वारा गोठ गांव में 33/11 केवी बिजली स्टेशन की स्थापना कराई थी। लेकिन उद्घाटन करने के बाद उन्होंने इस ओर पलटकर नहीं देखा कि ग्रामीणों को इसका लाभ मिल भी रहा है कि नहीं। स्थापना के कुछ समय बाद ग्वालियर स्थित कंस्ट्रक्शन डिवीजन के अधिकारियों को इस बिजली सब स्टेशन पर कंट्रोल रूम भी स्थापित करना था। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे बिजली सप्लाई की जा सके। वर्तमान में बिजली कंपनी के कंस्ट्रक्शन डिवीजन के अधिकारियों की लापरवाही के कारण सब-स्टेशन पर कंट्रोल रूम स्थापित करना तो दूर, परिसर की बाउंड्री बॉल भी नहीं कराई गई। यहां तह कि बिजली सब-स्टेशन में अर्थिंग सप्लाई हेतु पानी के लिए बोर भी नहीं हुआ। वर्तमान में बारिश का मौसम होने के कारण इस सब-स्टेशन से निकली बिजली लाइनों में रोजाना फॉल्ट हो हे हैं जिससे अंबाह नगर की बिजली भी प्रभवित हो रही है।
इन गांव के लोग परेशान हैं
सब-स्टेशनका मेंटेनेंस नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित वॉल्टेज सप्लाई हो रहा है जिससे लोगों के रोजाना बिजली उपकरण फुंक रहे हैं। सब-स्टेशन का रख रखाव नहीं होने से बारे का पुरा, पीपरी पुरा, जय सिंह का पुरा, बरेह, गोठ, पाय का पुरा, श्याम