पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर बाढ़ आपदा के पैसे को अभी नहीं ले रहा प्रशासन, असमंजस में समाजसेवी

कश्मीर बाढ़ आपदा के पैसे को अभी नहीं ले रहा प्रशासन, असमंजस में समाजसेवी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना| जम्मू-कश्मीरमें आई बाढ़ आपदा के पीड़ितों के लिए मुरैना शहर के लोग रुपया इकट्ठा कर रहे हैं, लेकिन मंगलवार तक इस संबंध में प्रशासनिक स्तर पर ऐसी कोई व्यवस्था तय नहीं हो सकी, जिसमें कि यह रुपया जमा हो सके। एक संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों तक रुपया पहुंचाना चाहा, लेकिन कहा गया कि इस संबंध में भोपाल से निर्देश मिलने पर ही स्पष्ट होगा कि पैसा कहां जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुरैना में जम्मू-कश्मीर की बाढ़ आपदा में पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुरैना में विभिन्न संगठन रुपया इकट्ठा कर रहे हैं। समाजसेवी संगठन पहल परिवार के सदस्यों ने आपस में ही 21 हजार रुपया जुटाया है। उधर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी रुपया इकट्ठा कर रहे हैं। मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए कंबल, शॉल, साड़ी, पेंट-शर्ट मेडिसिन समेत कॉस्मेटिक आयटम महिलाओं के सहयोग से जुटाए।

हमारारुपया नहीं लिया जा रहा : पहलपरिवार की सदस्य आशा सिंह का कहना है कि हम लोगों ने आपस में जो 21 हजार रुपया इकट्ठा किया है, उसे प्रशासनिक स्तर पर लेने को कोई तैयार नहीं है। ऐसे में हम इस राशि को कहां जमा करें, समझ में नहीं रहा है। डिप्टी कलेक्टर प्रभात रंजन उपाध्याय ने कहा है कि यह सही है कि जम्मू-कश्मीर बाढ़ राहत के जुटाई जा रही राशि किस खाते में जाएगी, इस संबंध में कोई निर्देश प्राप्त नहीं हैं। हमने आज भोपाल सचिवालय में बात की थी। वहां से बुधवार को बताने को कहा गया है। लोग हमसे मिल सकते हैं, संभव है यह राशि प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए ही भेजी जाएगी।