पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीईओ ने मांगे 20 हजार, रुकवाया स्कूल भवन का निर्माण, जनसुनवाई में की शिकायत

बीईओ ने मांगे 20 हजार, रुकवाया स्कूल भवन का निर्माण, जनसुनवाई में की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में रसोधना हार के सरपंच ने की कलेक्टर से शिकायत।

भास्करसंवाददाता|मुरैना

स्कूलभवन का निर्माण कार्य बंद करो। स्कूल बनाना है तो मुझे 20 हजार रुपए देने होंगे। ऐसा कहकर बीईओ पहाडग़ढ़ ने प्राइमरी स्कूल भवन का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। इस आशय की शिकायत रसोधना हार के सरपंच रघुनाथ सिंह ने मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर से की।

शिकायत में कहा गया है कि 12 सितंबर को पहाडग़ढ़ के बीईओ रसोधना हार स्कूल भवन की साइट पर आए और निर्माण कार्य बंद करने की बात कहने लगे। बीईओ ने कहा कि टेकनपुर के लिए स्वीकृत स्कूल का निर्माण रसोधना हार गांव में करना चाहते हो तो 20 हजार रुपए देने का प्रबंध करो। अन्यथा निर्माण कार्य बंद कर दो। सरपंच ने कहा कि ग्रामसभा के ठहराव एसडीएम जौरा के निर्देश पर रसोधना हार गांव में प्राइमरी स्कूल भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वहां 40 घरों के 60 बच्चे अध्ययनरत हैं।

नहरमें हल्की गुणवत्ता का निर्माण कार्य : जलउपभोक्ता संथा क्रमांक 49 जाबरौल के अध्यक्ष बांकेलाल रावत ने कलेक्टर से शिकायत की कि राइट मैन कैनाल 32 एल 33 एल पर निर्माण एजेंसी द्वारा जो निर्माण कार्य कराया जा रहा है उसमें मानकों के मुताबिक सीमेंट का उपयोग नहीं हो रहा है। इससे निर्माण के बाद लाइनिंग वर्क में दरार रही हैं और कहीं-कहीं उखड़ गया है। विभागीय अधिकारी शिकायत के बाद भी मौके पर पहुंचकर जांच नहीं कर रहे हैं।

बालिकाको पीटने का आरोप : अंबाहकुथियाना गांव की सुमन प|ी सुंदर सिंह जाटव ने जनसुनवाई ने शिकायत की कि उनकी बेटी रोशनी को शिक्षक रामहेत प्रजापति ने स्कूल से भगा दिया और उलाहना देने पर मेरा जातीय अपमान किया।

सब्जीमंडी की गंदगी साफ हो : समाजसेवीसीताराम नीबोरिया ने कलेक्टर से शिकायत की कि शहर की सब्जी मंडी में पसरी गंदगी को साफ कराया जाए। हिटैची द्वारा तोड़ी गई नालियों को फिर से बनवाया जाए।