पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुरैना यूसीमास के पांच छात्र पुरस्कृत, अंर्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाएंगे मलेशिया

मुरैना यूसीमास के पांच छात्र पुरस्कृत, अंर्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाएंगे मलेशिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना। यूसीमास प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विजयी छात्र।

मुरैना| नईदिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय यूसीमास प्रतियोगिता के द्वितीय चतुर्थ विजेता छात्र राहुल गोयल, कशिश चौधरी, हर्षित शर्मा, युवराज डंडौतिया मनु सिकरवार का मंगलवार को मुरैना यूनीमास संस्था में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एक्सीलेंस स्कूल के रिटायर्ड प्रिंसिपल आरके शर्मा बीएसएफ के रिटायर सूबेदार रामअवतार शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। किड्स अवेकस एजुकेशनल क्लासेस के छात्रों ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय यूनीमास प्रतियोगिता में मेंटल अवेकस उपकरण के द्वारा गणित की ट्रिक्स से पांच हजार छात्रों के बीच अपनी प्रतिभा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मुरैना यूनीमास के छात्र वर्तुला गुप्ता, प्रथम गुप्ता, आसमा खान, आध्या गोयल, सार्थक गुप्ता, उज्जवल तोमर, आर्यन सिंह, आस्था धाकरे, हर्षवर्धन सिंह, श्याम मुदगल, खुशी बंसल, पूर्वी शर्मा, गौतम शर्मा, आदर्श शर्मा प्रज्ञाशील बौद्ध तथा आर्यन सिकरवार ने आठ मिनट में 200 सवालों का उत्तर देकर राष्ट्रीय स्तर की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया। इन बच्चों को संस्था संचालिका शिल्पी गुप्ता ने पुरस्कृत किया। विजेता पांच छात्र मलेशिया में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने वहां जाएंगे।