- Hindi News
- अगले सत्र से नहीं तीन दिन में ही अलग करें छात्र छात्राओं के बैच
अगले सत्र से नहीं तीन दिन में ही अलग करें छात्र-छात्राओं के बैच
सीएसपी प्रवीण भूरिया ने शुक्रवार को कोचिंग-कम्प्यूटर सेंटर संचालकों की बैठक में कहा।
भास्करसंवाददाता|मुरैना
कोचिंगकम्प्यूटर सेंटरों के आसपास किसी प्रकार की गुंडागर्दी हो इसके लिए संचालकगण अगले शिक्षा सत्र में नहीं बल्कि तीन दिन में छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के बैच अलग-अलग करें। यह बात सीएसपी प्रवीण भूरिया ने कही।
सीएसपी भूरिया, शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में कोचिंग कम्प्यूटर सेंटर संचालकों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी सेंटर पर अध्ययन के लिए आने वाले छात्र-छात्रा का फोटो आईडी जारी होना चाहिए जिस पर जानकारी स्पष्ट हो कि वह किस समय के बैच में किस कोचिंग पर पढ़ने के लिए आएगा। बिना फोटो आईडी वाले लड़कों को पकड़कर पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। संचालक सप्ताह में एक बार रेंडम चेक करें कि कोचिंग आने वाले छात्र के पास मोबाइल में किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री से लेकर नशे-पत्ते की चीज तो नहीं है। इसके अलावा अभिभावक को भी सात दिन में एक बार कोचिंग सेंटर पर कॉल कर उनसे उनके बच्चे की प्रोग्रेस के संबंध में चर्चा की जाए।
पार्किंगव्यवस्थित हो : सीएसपीप्रवीण भूरिया ने कोचिंग कम्प्यूटर सेंटर संचालकों से कहा कि वह अपने सेंटर पर वाहनों की पार्किंग को व्यवस्थित कराएं। ऐसा पाया जाने पर छात्र-छात्राओं के अलावा संचालकों को भी कार्रवाई के दायरे में लिया जाएगा।
सेंटरपर लगाएं सीसीटीवी कैमरे : कोचिंगकम्प्यूटर सेंटर पर किसी भी प्रकार की हरकत को कैद करने के लिए संचालक सीसीटीवी कैमरे लगाएं।
निर्भयामोबाइल रखेगी मवालियों पर नजर : शहरमें मजनूं मवालियों पर नजर रखने के लिए निर्भया मोबाइल सतत गश्त करेगी। मोबाइल में महिला सब इंसपेक्टर के साथ तीन महिला तीन पुरुष आरक्षक रहेंगे। इसके अलावा बीट प्रभारी पुलिस कर्मचारी सुबह छह से 10 बजे तक शाम चार बजे से रात 10 बजे तक कोचिंग सेंटरों पर आवारा तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
बंदरहे कोचिंग सेंटर : अशासकीयशिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को शहर के सभी कोचिंग कम्प्यूटर सेंटर बंद रहे। संघ ने कोचिंग सेंटर पर हो रही गुंडागर्दी के विरोध में बंद का आह्वान किया था।
मुरैना। सीएसपी प्रवीण भूरिया कोचिंग संचालकों की बैठक लेते हुए।