- Hindi News
- एजेंडा जिला योजना समिति का, बैठक में चर्चा कृषि महोत्सव पर
एजेंडा जिला योजना समिति का, बैठक में चर्चा कृषि महोत्सव पर
प्रभारी मंत्री के स्वागत में व्यस्त रहे अफसर, मायूस होकर लौटे किसान
कृषि महोत्सव के आयोजन में आए किसान दोपहर दो बजे तक प्रभारी मंत्री लालसिंह आर्य के इंतजार में बैठे रहे भूखे-प्यासे।
भास्करसंवाददाता|मुरैना
सरकारीआयोजन हितग्राहियों के लिए कम राजनेताओं अफसरों के बीच संबंध मजबूत करने का जरिया बनकर रह गया है। शुक्रवार को भी मुरैना में आयोजित कृषि महोत्सव में कृषि विभाग अन्य प्रशासनिक अफसर प्रभारी मंत्री लालसिंह के स्वागत सत्कार में इतने व्यस्त हो गए कि उन्हें यह भी याद नहीं रहा कि भीड़ दिखाने के लिए 80 किमी दूर से भरकर लाए गए किसान भूखे-प्यासे हैं। दोपहर दो बजे तक नेताओं अफसरों की व्यस्तता को देखकर अधिकांश किसान मायूस होकर लौट गए। उन्हें कृषि उत्पादन बढ़ाने वाले तरीके बताने की भी फुर्सत अफसरों के पास नहीं थी।
प्रभारी मंत्री के सामने किसानों की भीड़ दिखाने के लिए कृषि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों से 20 बसों में किसानों को भरकर उनके गांव से मुरैना लाए। किसान दोपहर 12 बजे गल्ला मंडी स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। लेकिन भूखे-प्यासे किसानों को दोपहर 2.30 बजे तक प्रभारी मंत्री आर्य के आने का इंतजार करना पड़ा। कृषि महोत्सव में कृषि विभाग के संयुक्त संचालक एसएनएस मेहरा से लेकर उप संचालक आरपी गोयल, आत्मा योजना के संचालक एमपीएस चंद्रावत, उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग डा. अशोक सिंह तोमर ने प्रभारी मंत्री सहित भाजपा नेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया लेकिन किसी एक भी किसान को स्वागत के लिए मंच पर नहीं बुलाया जबकि पूरा कार्यक्रम किसानों से ही जुड़ा हुआ था।
फसल उत्पादन बढ़ाने के गुर नहीं बताए
कृषिमहोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित एक हजार से ज्यादा किसानों को गेहूं सरसों का फसल उत्पादन बढ़ाने के संबंध में सघनता पद्घति से अवगत नहीं कराया जबकि इसकी सीडी प्रभारी मंत्री लाल सिंह आर्य से लोकार्पित कराई गई। सघनता पद्घति कार्यक्रम को अपनाने से किसान गेहूं सरसों का उत्पादन डेढ़ गुना तक बढ़ा सकते हैं लेकिन उसकी जानकारी कार्यक्रम में किसानों को नहीं दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों को बुलाया तो गया लेकिन उनके अनुभव को किसानों के बीच शेयर नहीं कराया गया।
खेती को बनाए लाभ का धंधा
प्रभारीमंत्री लाल सिंह आर्य ने अपने भाषण में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदे