- Hindi News
- ‘कार्यकर्ता, योग्य प्रत्याशी सामाजिक समीकरण पर करें फोकस’
‘कार्यकर्ता, योग्य प्रत्याशी सामाजिक समीकरण पर करें फोकस’
भाजपा की बैठक में जिलाध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा
भास्करसंवाददाता|मुरैना
पार्टीकार्यकर्ता, परिवार संपर्क अभियान के दौरान अपने प्रभार क्षेत्र के वार्ड में नगरीय निकाय चुनाव के लिए योग्य प्रत्याशी की तलाश के साथ सामाजिक समीकरण के आंकड़े निकालकर लाएं। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप सिंह ने कही।
श्री सिंह, रविवार को सर्किट हाउस पर पार्टी के जिला पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव होने वाले हैं। अध्यक्ष पद के लिए कौन सुयोग्य प्रत्याशी होगा इसकी तलाश तेजी से शुरू की जाए। वार्ड में किस जाति के कितने मतदाता रह रहे हैं इसका आंकड़ा भी पार्टी पदाधिकारी एकत्रित करें। पांच अक्टूबर की समीक्षा बैठक में सभी पदाधिकारी यह जानकारी लेकर साथ आएं। उन्होंने दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर भाजपा द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की बात भी पार्टी पदाधिकारियों से कही। श्री सिंह ने हिंट दी कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में मुरैना प्रवास पर सकते हैं इसलिए तैयारियां तेज की जाएं।
मुरैना। रेस्ट हाउस पर भाजपा की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष।