वैगन-आर से कार भिड़ी, तीन घायल
सबलगढ़| टैंटराथाना क्षेत्र स्थित भैरों बाबा मंदिर के पास सड़क के मोड़ पर बस कार की आमने-सामने भिड़ंत में 3 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक गणेशपुरा मुरैना निवासी राहुल, देवेश दुबे, पूर्णिमा अग्रवाल, संतोष अग्रवाल रविवार की सुबह नवरात्रा के अवसर पर गसवानी माता के दर्शन के लिए जा रहे। तभी टैंटरा क्षेत्र स्थित भैरों बाबा मंदिर के पास विजयपुर से रही राधिका बस के चालक ने वाहन को तेजी लापरवाही से चलाते हुए बेगन-आर कार में टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों में से कार चला रहे देवेश की हालत गंभीर बताई गई है।