माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि कल
मुरैना | पूर्वकेंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि 30 सितंबर को जिला कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा करके मनाई जाएगी। इसमें स्व.सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण होगा और उनके जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। जिला कांग्रेस के नेता राजेंद्र यादव ने बताया कि जिले में कांग्रेस कमेटियों द्वारा अस्पतालों में फल वितरण, संगोष्ठी आदि के आयोजन भी किए जाएंगे। साथ ही जिले में ब्लॉक स्तर पर भी श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगीं।