- Hindi News
- हेल्थ कैंप में 450 मरीजों का हुआ चेकअप, गरीबों को बांटे वस्त्र
हेल्थ कैंप में 450 मरीजों का हुआ चेकअप, गरीबों को बांटे वस्त्र
साहित्यकार डॉ. भगवानसहाय शर्मा की पुण्यतिथि पर हुआ आयोजन।
भास्करसंवाददाता|अंबाह
नगरके ब्राइट कैरियर एकेडमी में रविवार को साहित्यकार डॉ. भगवान सहाय शर्मा की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों के 450 मरीजों ने परीक्षण कराकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान गरीब लोगों को आयोजकों द्वारा वस्त्र भी बांटे गए।
मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण से पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दंत रोग विशेषज्ञ डॉ संजय शर्मा ने कहा कि समाज सेवा के चार पायदान हैं। जिनमें स्वास्थ्य, संस्कृति, शिक्षा एवं साहित्य प्रमुख हैं। डॉ भगवान सहाय ने चारों पायदानों पर चलकर समाज की केवल सेवा की बल्कि हिंदी साहित्य क्षेत्र में अनेक पुस्तकों की रचना कर मुरैना जिले का नाम रोशन किया।
अतिथियों के संबोधन के बाद डॉ किशन शर्मा, डॉ आनंद राठौर, डॉ मृप्ति जैन, फिजियो डॉ सुनील शर्मा, डॉ अमित कुमार, डॉ वरुणा रोहिला, डॉ अम्बरीश ने शिविर में आए सभी मरीजों का बारी-बारी से स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर प्राचार्य नरेंद्र अवस्थी, रामेश्वर उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, हरेंद्र शर्मा, प्राचार्य डॉ प्रगति शर्मा, शिवदत्त शर्मा आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।
अंबाह। स्वास्थ्य शिविर को संबोधित करते अतिथि डॉक्टर।