छात्र-छात्राओं को सिखाई योग क्रिया
मुरैना| यूथरेडक्रॉस सोसाइटी अंबाह द्वारा पीजी कॉलेज में रविवार को योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक बालकृष्ण शर्मा एवं जयवीर तोमर ने इस दौरान छात्र-छात्राओं को कई तरह की यौगिक क्रियाएं बताई। शिविर के प्रारंभ में सूर्य नमस्कार कराया गया। इसके बाद अनुलोम विलोम, कपाल भाति जैसे अभ्यास कराए गए। इस अवसर पर योगाचार्य बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि सुबह के समय योग करने से केवल गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है, बल्कि व्यक्ति के शारीरिक सौंदर्य में भी निखार आता है। इसके अलावा एकाग्रता एवं याददाश्त दुरुस्त रहती है। योग शिविर में डॉ आरके ठस्सू, आकाश शर्मा, अल्का शर्मा, तस्लीम खान, बीरेंद्र गुर्जर, कमलेश कुमार, कुसुम, रामप्रकाश आदि गणमान्य नागरिक मौजूद थे।