पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाले नालियां चोक, स्ट्रीट लाइट होने से गलियों में अंधेरा

नाले-नालियां चोक, स्ट्रीट लाइट होने से गलियों में अंधेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके वार्ड क्रमांक 36 में सबसे बड़ी समस्या नाले-नालियों के चोक होने स्थायी जलभराव की है। यहां बारिश में तो हाल और भी बुरा हो जाता है जब सड़कों पर जगह-जगह पानी भरता है। वार्ड के लोग कहते हैं कि यहां समस्याएं कभी नहीं मिटीं, लेकिन इन्हें देखने-सुनने की फुर्सत पार्षद को नहीं है। वे कभी वार्ड का भ्रमण करने के लिए नहीं आतीं। इधर वार्ड गंदगी की प्रमुख समस्या समेत रातों में अंधेरे से भी जूझ रहा है, क्योंकि यहां स्ट्रीट लाइट की कमी है। हैंडपंपों की भी जरूरत है, लेकिन पार्षद ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। वार्ड की सफाई नियमित होने से कचरे के ढेर खाली स्थानों पर पड़े रहते हैं।

सवाल: आपकेवार्ड की सबसे बड़ी समस्या जलभराव है, आपने क्या किया

पार्षद:जलभरावमिटाने के लिए हमने चार बार इंजन पंप से पानी निकलवाया, लेकिन एमएस रोड के साथ बड़ा नाला निकलने पर ही यहां की समस्या हल हो पाएगी।

सवाल:वार्डकी जनता कहती है कि आप पांच साल में कभी समस्या जानने नहीं आईं

पार्षद:जनताजनार्दन है, वह जो भी कहे सिर माथे है, लेकिन यह सही नहीं है, क्योंकि हम भले ही कम निकले हों पर हमारे पति तो रोज ही वार्ड में लोगों से समस्याएं पूछते हैं।

सवाल:खालीप्लॉट्स पर कचरे के ढेर लगे हैं, नियमित सफाई नहीं होती

पार्षद:हमनेतो सफाई कर्मचारियों को रोजाना सफाई के निर्देश दिए हैं। कुछ कर्मचारी लापरवाही करते हैं तो उन पर कार्रवाई भी होती है।

सवाल:वार्डमें स्ट्रीट लाइट की कमी है, रात में अंधेरा रहता है

पार्षद:स्ट्रीटलाइट तो हमने खुद ही 40 लगवा दी हैं। कुछ लाइटें बिजली के फ्लक्चुएशन से खराब हो जाती हैं, कुछ को असामाजिक तत्व फोड़ देते हैं। हम और लाइट लगवा देंगे।

‘एमएस रोड का नाला बनने पर मिटेगी समस्या’

पांच साल में पार्षद को नहीं देखा

Ãवार्ड पार्षद को हमने चुनाव के वक्त देखा था। तब हम दो ही प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव जीतकर वे कभी फिर वार्ड में दर्शन देने नहीं आईं। जबकि यहां समस्याएं भरी पड़ी हैं। नाले-नालियों की सफाई तक वे नहीं करा पाईं। यहां का स्थायी जलभराव भी उन्होंने नहीं मिटाया।

ममतासिंह, पार्षदपद की पराजित प्रत्याशी

Áपार्षद नेयह किया दावा

{02करोड़रुपए की लागत के निर्माण कार्य कराए हैं।

{15सीमेंट-कांक्रीट रोड डलवाई हैं।

{02बड़े नाले बनवाए हैं।

{06पुलियों का निर्माण कराया है।

{10छ