- Hindi News
- भैंस चराने से रोका तो किसान को गोली मारी
भैंस चराने से रोका तो किसान को गोली मारी
मुरैना/पोरसा| खेतमें भैंस चराने से मना करने पर हरीक्षा गढ़ी गांव के पशुपालकों ने तरसमा के बृजेन्द्र पुत्र रामअवतार तोमर (40)को गोली मार दी। युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए पोरसा से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोरसा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा कायम किया है। घायल बृजेन्द्र तोमर ने बताया कि शुक्रवार की शाम चार बजे हरीक्षा गढ़ी निवासी संदीप भदौरिया की भैंस चरते हुए उनके बाजरा के खेत में घुस गईं। इसका उलाहना देने पर संदीप, भूपेंद्र, रिंकू बड़े भाई के साले के साथ आया और 12 बोर की बंदूक से फायर किया जो मेरी पीठ में लगा है। आरोपियों द्वारा चलाई गई दोनाली बंदूक चोरी की है।