- Hindi News
- मीडियाकर्मियों से अभद्रता, कमिश्नर से की शिकायत
मीडियाकर्मियों से अभद्रता, कमिश्नर से की शिकायत
मुरैना/सबलगढ़| टेंटरामें चल रहीं भोज यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं का कवरेज करने गए खबरनबीसों के साथ केन्द्राध्यक्ष अशोक गर्ग ने अभद्रता की है। इस आशय की शिकायत स्थानीय संवाददाताओं ने सोमवार को कमिश्नर शिवानंद दुबे से की। शिकायत में पत्रकारों ने कहा है कि टेंटरा के हायर सेकंडरी स्कूल में ग्रेजुएशन की परीक्षाओं में खुलेआम नकल कराई जा रही है। सबलगढ़ के खबरनवीस परीक्षा केन्द्र पर कवरेज करने पहुंचे तो केन्द्राध्यक्ष ने उनसे अभद्रता की। शिकायत में कहा गया है कि भोज परीक्षाओं का परीक्षा केन्द्र टेंटरा से हटाकर सबलगढ़ में रखा जाए और नकल की सुविधा दे रहे केन्द्राध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शिकायत करने वालों में नथमल गुप्ता, मनोज मंगल, दीपक गोयल, जितेन्द्र उपाध्याय, धर्मेन्द्र गोयल, राजभान सिंह जादौन, देवेन्द्र जादौन राजबहादुर सिंह जादौन के नाम उल्लेखित हैं।