- Hindi News
- स्कूल बस ड्राइवर कल निकालेंगे रैली, देंंगे ज्ञापन
स्कूल बस ड्राइवर कल निकालेंगे रैली, देंंगे ज्ञापन
स्कूल बस ड्राइवर कल निकालेंगे रैली, देंंगे ज्ञापन
भास्कर संवाददाता|मुरैना
नएसड़क सुरक्षा ड्राफ्ट के प्रावधानों के खिलाफ स्कूल बस ड्राइवर 24 सितंबर को शहर में रैली निकालकर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देंगे।
ड्राइवर यूनियन के संयोजक गिर्राज डंडौतिया ने बताया कि ड्राइवरों की रैली बुधवार को सुबह 11 बजे बैैरियर चौराहे से शुरू होकर एमएस रोड होते हुए कलेक्टोरेट पहुंचेगी। वहां प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मांग की जाएगी कि दुर्घटना की स्थिति में डाइवरों की सजा को पूर्ववत रखा जाए। नए प्रावधानों को जनहित में वापस लिया जाए।