- Hindi News
- जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के चुनाव किए जाएं स्थगित’
जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के चुनाव किए जाएं स्थगित’
जिलासहकारी बैंक उसकी शाखाओं में हो रहीं वित्तीय अनियमितताओं के चलते इस संस्था के चुनाव कराना अनुचित है। यह कहते हुए आम आदमी पार्टी ने सोमवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। पार्टी ने इस मामले में दैनिक भास्कर द्वारा प्रकाशित बैंक में 13 करोड़ रुपए से अधिक की गड़बड़ी वाली खबर को आधार बनाया है।
आम आदमी पार्टी के नेता डाॅ. रामप्रकाश शर्मा, प्रमोद शर्मा, अविनेंद्र शर्मा, राकेश डंडोतिया, शरद वर्मा, देवेंद्र अग्रवाल, ओमप्रकाश डंडोतिया, शोभाराम वाल्मीक गिर्राज वर्मा सोमवार को कलेक्टोरेट पहुंचे और वहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन कलेक्टर के नाम था, जिसमें जिला सहकारी बैंक उसकी शाखाओं में घोर अनियमितताओं की बात लिखी गई है। जिसमें कहा गया है कि इस बैंक में चुनाव प्रक्रिया को अविलंब रोका जाए।
आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन