कृषि महोत्सव का आयोजन 25 से
मुरैना| कृषिकिसान कल्याण विभाग ने 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक जिले में कृषि महोत्सव मनाने का कार्यक्रम तैयार किया है।
25 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में किसानों को बताया जाएगा कि वह नई तकनीकी का इस्तेमाल कर खेती को फायदे का धंधा कैसे बना सकते हैं। इस अभियान के दौरान, कृषि वैज्ञानिक आत्मा योजना के कृषि विशेषज्ञ किसानों से संपर्क कर उन्हें फसल उत्पादन बढ़ाने के टिप्स प्रदान करेंंगे।