सहकारी बैंक कर्मचारियों के अवकाश स्थगित
मुरैना| जिलासहकारी बैंक के प्रशासक अभय खरे ने मुरैना श्योपुर की जिला सहकारी बैंकों के अधिकारियों कर्मचारियों के आगामी अवकाश चुनाव पूर्ण होने तक के लिए रद्द कर दिए हैं। बैंक प्रशासक श्री खरे ने कहा है कि जिला सहकारी बैंक में चुनाव प्रक्रिया जारी है। इसमें सितंबर माह की आखिरी तारीख को वोटिंग होना है। इसलिए सभी अधिकारी कर्मचारी मुख्यालय पर रहें। साथ ही उनके अवकाश रद्द हैं तो वे कहीं जाएं नहीं। वरना अनुपस्थित पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।