कृषि उपज मंडी में २५ को नहीं होगी खरीद
मुरैना| कृषिउपज मंडी समिति में २५ सितंबर को जिंस की खरीद बिक्री का कामकाज बंद रहेगा। गल्ला व्यापारियों ने सूचना दी है कि उस दिन अग्रसेन जयंती चल समारोह नवदुर्गा घट स्थापना के आयोजन होने से कारोबारी उसमें व्यस्त रहेंगे और गल्ला की खरीद करने मंडी नहीं आएंगे। मंडी सचिव चंद्रपाल सिंह ने किसानों को सूचित किया है कि वह २५ सितंबर को अपना अनाज, दलहन तिलहन लेकर उसे बेचने के लिए मंडी परिसर में नहीं आएं। मंडी में जिंस की खरीद २६ सितंबर को की जाएगी।