पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच हजार के इनामी से दो बंदूकें बरामद

पांच हजार के इनामी से दो बंदूकें बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्ष 2013 में कुंवरपुर गांव से एक 13 वर्षीय लड़की का अपहरण किया था, जिसे गर्भवती कर दिया। वह डेढ़ माह की बच्ची समेत बरामद हो गई है।

भास्करसंवाददाता| जौरा/मुरैना

कस्बाजौरा में चोरी की दो वारदातों को अंजाम देने वाले कुंवरपुर गांव से एक 13 वर्षीय लड़की का अपहरण करने वाले पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश दल्लो गुर्जर उर्फ दलवीर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 12 बोर की चोरी की दोनाली बंदूक इकनाली बंदूकें बरामद हुई हैं। दल्लो ने कुंवरपुर से जिस लड़की का अपहरण किया था, वह तीन दिन पहले पुलिस ने मुरैना की संजय कॉलोनी से बरामद कर ली थी, जिसका मामला सोमवार को उजागर किया गया है।

जानकारी के अनुसार दलवीर उर्फ दल्लो गुर्जर (25) पुत्र विश्राम गुर्जर निवासी बुढ़ावली थाना बागचीनी ने 13 जुलाई वर्ष 2013 को एमएस रोड पर मातादीन त्यागी के घर चोरी की थी। यहां से यह 12 बोर की एक बंदूक भी चोरी कर ले गया था। इस चोरी में कुंवरपुर के राकेश रामलखन भी इसके साथ रहे थे। इसके अलावा इसने शोभाराम का पुरा से भी एक चोरी की। साथ ही 18 अक्टूबर को कुंवरपुर गांव से एक 13 साल की लड़की का अपहरण कर लिया। इस लड़की को इसने मुरैना की संजय कॉलोनी में एक मकान में किराए से रखा और उससे दुराचार करता रहा। इससे वह गर्भवती हो गई और डेढ़ महीने पहले इस साढ़े 14 साल की लड़की ने एक बेटी को जन्म दिया। बताते हैं कि जौरा पुलिस ने इसका सुराग लगाकर तीन दिन पहले मुरैना में इसके कमरे पर दबिश दी तो वहां दल्लो नहीं मिला, लेकिन अपहृत लड़की मिल गई। उसके पास डेढ़ माह की बच्ची थी। पुलिस ने लड़की से पूछताछ के आधार पर सोमवार को दल्लो को ब्लॉक कॉलोनी जौरा से गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेई पर से इसके गांव बुढ़ावली से 12 बोर की बंदूक और कुंवरपुर से रामलखन के घर से 12 बोर की बंदूक बरामद कर ली है। उधर पुलिस ने बरामद लड़की को जौरा अदालत में पेश किया था, जहां से उसे नारी निकेतन ग्वालियर भेजा गया है। क्योंकि लड़की ने अपने घर जाने से मना कर दिया था।

ट्रैक्टर ने बाइक चालक को कुचला

श्योपुर|शिवपुरी-पाली हाईवे स्थित भोगिका तिराहे पर एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह आठ बजे हुआ। जलालपुरा निवासी कैलाश पुत्र लोडक्या मीणा (45) बाइक पर सवार होकर किसी काम से मानपुर की तरफ जा रहा था।