- Hindi News
- फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला बदमाश पकड़ा, मामला दर्ज
फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला बदमाश पकड़ा, मामला दर्ज
मुरैनारोड पर स्थित साधुराम आइस फैक्ट्री के पास बुधवार की रात एक बदमाश ने यु्वक को कट्टे से गोली मार दी। युवक के नीचे झुक जाने से गोली युवक के सिर के ऊपर से निकल गई। जिससे वह बालबाल बच गया। उक्त बदमाश गुरुवार की सुबह शराब पीकर सब्जीमंडी के पास फिर से कट्टे से फायर करने लगा। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने जनता के सहयोग से बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश के विरुद्ध पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र पेट्रोल पंप के पास बड़फरा गांव में रहने वाला रामबरन पुत्र मातादीन राठौर (45) बुधवार की रात 9.30 बजे साधूराम बर्फ फैक्ट्री के पास के गुजर रहा था। इसी दौरान सब्जी मंडी में रहने वाले बदमाश सोनू पुत्र बाबू सिंह राठौर ने रंजिशन रामवरन को जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर कर दिया। लेकिन रामवरन सतर्क हो कर नीचे झुक गया। जिससे गोली सिर के ऊपर निकल गई और वह बालबाल बच गया। इसके बाद गुरुवार की सुबह सोनू फिर से शराब पीकर सब्जीमंडी क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से कट्टे से फायर करने लगा। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर में ही आरक्षक रामकुमार ने लोगों के सहयोग से सोनू को कट्टे सहित पकड़ लिया। पुलिस ने सोनू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।