- Hindi News
- ‘अपराध नहीं रुके तो थानों से हटेंगे नाकारा टीआई’
‘अपराध नहीं रुके तो थानों से हटेंगे नाकारा टीआई’
चंबल रेंज के नवागत आईजी आरएस मीना ने क्राइम कंट्रोल बैठक में दिए निर्देश।
मुरैना|एक महीनेकी समय-सीमा में अपराध अपराधियों पर शिकंजा नहीं कसा तो नाकारा थाना प्रभारियों को थानों से हटाया जाएगा। अपराध हों इसके लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा जाए। यह बात पुलिस महानिरीक्षक आरएस मीना ने कही।
नवागत आईजी श्री मीना, शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, नगर निरीक्षकों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारियों के काम करने के ढर्रे में बदलाव की जरूरत है। थानों में पदस्थ इंसपेक्टर से लेकर सिपाही तक संवेदनशील होकर काम करें। पीड़ित पक्ष की बात को गंभीरता से सुना जाए और उसे टहलाने की बजाए उसकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि एक्सीडेंट के केस में घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी प्रकार की हीला-हवाली लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राय: देखने में रहा है गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में स्टेबल करने से पहले ही उन्हें ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया जाता है। इसके चलते घायल व्यक्ति दम तोड़ देता है। होना यह चाहिए कि घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचने वाले सिपाही/हवलदार एएसआई, चोटिल लोगों का प्राथमिक उपचार कराएं और हालत स्थिर होने पर गंभीर घायल को अपनी निगरानी में ग्वालियर ले जाएं। लोगों को नजर आए कि पुलिस मानवीय संवेदनाओं के साथ काम कर रही है।