पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा उत्सव में अंबाह कॉलेज रहा प्रथम स्थान पर

युवा उत्सव में अंबाह कॉलेज रहा प्रथम स्थान पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उच्चशिक्षा विभाग जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा शनिवार को रामकृष्ण कालेज में आयोजित युवा उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अंबाह पीजी कालेज के कलाकार छात्राओं ने बाजी मारी वहीं वैष्णव कालेज के छात्र-छात्राएं दूसरे स्थान पर रहे।

अंबाह कालेज की छात्राओं ने सैंया मिले लरकईयां गीत पर लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। वैष्णव कालेज के छात्र-छात्राओं ने रंगीलो म्हारो ढोलना मेहंदी राचन लागी हाथों में गीत पर लोक नृत्य पेश किया। एक्सीलेंस कालेज मुरैना की छात्राओं ने बालिका शिक्षा की आवश्यकता पर आधारित एकांकी प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति का कोई दूसरा काम्पिटीटर नहीं था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के अध्यक्ष सीताराम गर्ग निर्णायक मंडल के अमित जैन, अश्विनी कुलकर्णी एमवाय कुर्रेशी सहित उमेश शर्मा उपस्थित रहे। कॉलेज प्राचार्य मेघा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। अन्य कालेजोंं के प्रतिनिधियों में रवि गुप्ता, डा. शशिवल्लभ शर्मा, सुधांशु शर्मा, राजेश सिकरवार, दीपेन्द्र तिवारी, नेहा गोयल, नितेश कुलश्रेष्ठ राघवेन्द्र शर्मा मौजूद रहे।