- Hindi News
- रात में तोड़े गोदाम, व्यापारियों ने थाने में की शिकायत
रात में तोड़े गोदाम, व्यापारियों ने थाने में की शिकायत
खाद व्यवसायियों ने कहा- िबना सूचना रात में जेसीबी से तोड़े गोदाम, पुलिस ने कहा अवैध कब्जा।
भास्करसंवाददाता| मुरैना
फाटकबाहर क्षेत्र में राधा-कृष्णा टॉकीज की जमीन पर बने पक्के निर्माण कार्यों को शुक्र-शनिवार की रात क्रेता पक्ष के लक्ष्मण सिंह गुर्जर लालता प्रसाद गुप्ता वगैरह ने जेसीबी मशीन चलवाकर तुड़वा दिया। गोदामों में रखे खाद, टिन बांस-बल्ली को भी लोग उठाकर ले गए।
शनिवार की सुबह कृष्णा फर्टिलाइजर्स के प्रोपराइटर महेश सेमिल, जैन खाद-बीज भंडार के प्रोपराइटर हुकुमचंद जैन सहित डेकोरेटर रमेश चंद्र गुप्ता ने टीआई स्टेशन रोड केके अवस्थी से शिकायत की कि लक्ष्मण सिंह गुर्जर लालता प्रसाद गुप्ता बीती रात जेसीबी मशीन लेकर राधा-कृष्णा टॉकीज कैम्पस में आए और उन्होंने वहां बने गोदामों को तोड़कर उनमें रखी डीएपी, सुपर फास्फेट, सल्फर, जैविक खाद, यूरिया, अमोनियम सल्फेट खाद के कट्टों को उठा ले गए। रमेश गुप्ता के गोदाम में रखी बांस-बल्ली डेकोरेशन का सामान गायब है। व्यापारियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अापराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए आवेदन को जांच में लिया है। इस संबंध में लालता प्रसाद गुप्ता के बेटे डा. गिर्राज गुप्ता से बातचीत की गई तो उनका कहना है कि पिताजी की तबीयत छह-सात दिन से ठीक नहीं है। मुझे नौकरी से फुरसत नहीं है। दुकानदारों ने पुलिस से जो शिकायत की है उसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।
जमीन पर अवैध कब्जा है
^तीनदुकानदारों ने लिखित शिकायत की है कि उनके गोदामों को लक्ष्मण गुर्जर लालता प्रसाद गुप्ता ने जेसीबी मशीन से तुड़वा दिया है। वस्तुस्थिति यह है कि शिकायत करने वाले पक्ष का राधा-कृष्णा टॉकीज की जमीन पर अवैध कब्जा है और उस जगह की रजिस्ट्री होने के बाद भी वह लोग जमीन को खाली नहीं कर रहे हैं। केकेअवस्थी, टीआईस्टेशन रोड थाना