- Hindi News
- युवक का मोबाइल नकदी लूटी, एक आरोपी गिरफ्तार
युवक का मोबाइल-नकदी लूटी, एक आरोपी गिरफ्तार
सिविल लाइन में अपराध दर्ज
शिवनगरमाता मंदिर पर रंगबाजी की घटना के बाद दो युवक, फरियादी भानुप्रताप सिकरवार निवासी गुर्जर काॅलोनी मुरैना का मोबाइल नकदी लूट ले गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटना की जांच के बाद लूट का अपराध दर्ज किया है
टीआई सिविल लाइन अमित सिंह भदौरिया के मुताबिक, 27 सितंबर को रात 11.35 बजे आरोपीगण धर्मवीर श्याम सिंह सिकवार निवासी शिवनगर का फरियादी भानु सिकरवार से विवाद हुआ। आरोपीगणों ने भानु की मारपीट की और उसका मोबाइल सहित जेब में रखे नकद 620 रुपए लूट ले गए।
घटना के बाद फरियादी ने रात में ही वारदात की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में पेश की लेकिन पुलिस ने वारदात की जांच करने के बाद 28 सितंबर को दोपहर बाद लूट का मुकदमा रजिस्टर्ड किया है। पुलिस ने लूट के एक आरोपी श्याम सिकरवार को गिरफ्तार कर लिया है।