2000 का इनामी वारंटी रामवीर गिरफ्तार
मुरैना| डकैतीडालने की योजना बनाने के अपराध में फरार चल रहे 2000 रुपए के इनामी आरोपी रामवीर सिंह पुत्र लायक सिंह गुर्जर निवासी मैथाना को सरायछोला थाना पुलिस ने सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। टीआई प्रवीण त्रिपाठी के मुताबिक, कोर्ट ने इस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्थाई वारंट जारी किया था।