पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 392 मरीजों को मिला इलाज

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 392 मरीजों को मिला इलाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना। समाजसेवीसंस्था ‘पहल’ द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 392 मरीजों का चेकअप किया जाकर उन्हें नि:शुल्क इलाज प्रदान किया गया। छात्र रवि निगम के हृदय में छेद होने की शिकायत पर उसका ऑपरेशन कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। शिविर में ग्वालियर से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डा. सुनील गजेन्द्र गड़कर, डायबिटीज स्पेशलिस्ट डा. नवनीत अग्रवाल यूरोलॉजिस्ट डा. नीरज गुप्ता ने मरीजों को चिकित्सा परामर्श प्रदान किया। शिविर में डायबिटीज के 320 मरीजों के ब्लड शुगर 40 मरीजों का लिपिड प्रोफाइल, हार्ट के 120 मरीजों की ईसीजी, 80 मरीजों के फेंफड़ों की स्पाइरोमैट्री जांच की गई। डा. सुरेश गुप्ता ने मरीजों की नि:शुल्क सोनोग्राफी की। शिविर में मरीजों के चेकअप के दौरान कालेज छात्र रवि निगम के हृदय में छेद पाया गया। उसका ऑपरेशन कराने के लिए आर्थिक सहायता का प्रस्ताव शासन को भेजने की बात सीएमएचओ डा. जीएस राजपूत ने कही। शिविर में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण स्थानीय डाक्टर राकेश माहेश्वरी, डा. मुनीष गुप्ता, डा. सरोज गुप्ता, डा. केके गुप्ता सहित डा. संजय शर्मा ने भी मरीजों का चेकअप किया। शिविर में उपस्थित 80 मरीजों को योगाचार्य वेद प्रकाश शर्मा ने योग का अभ्यास कराया। इस अवसर पर डा. ओपी शुक्ला डा. पदमेश उपाध्याय भी मौजूद रहे।