पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुरैना| पटियावाले बाबा ब्रह्मलीन संत रतनदास महाराज की बरसी पर

मुरैना| पटियावाले बाबा ब्रह्मलीन संत रतनदास महाराज की बरसी पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना| पटियावाले बाबा ब्रह्मलीन संत रतनदास महाराज की बरसी पर आयोजित सिय-पिय मिलन समारोह का बुधवार को महाभंडारे के साथ समापन हुआ। इसमें करीब तीन लाख श्रद्धालु मंदिर पर पहुंचे। कलेक्टर शिल्पा गुप्ता भी इस समारोह में शामिल हुईं। नायब तहसीलदार काजल दीक्षित भी उनके साथ गईं। कलेक्टर ने करहधाम आश्रम की श्री महंत किशुनदासी बाई महाराज से काफी देर तक चर्चा की, प्रसादी भी पायी। उधर महाभंडारे की प्रसादी सभी श्रद्धालुओं ने ग्रहण की। जिसमें पहले साधु-संतों, ब्राह्मणों, कन्याओं बालकों के भोज हुए। उसके बाद आम श्रद्धालुओं को प्रसादी परोसी गई। याद रहे, सियपिय मिलन समारोह की शुरुआत ब्रह्मलीन संत रामदास महाराज ने अपने गुरु पटिया वाले बाबा की बरसी से की थी। तब से हर साल आठ दिन के लिए सियपिय मिलन समरोह करहधाम पर आयोजित किया जाता है। फोटो-ओमप्रकाशगोले