नीति संगत हो शिक्षकों का समायोजन: नरेश
मध्यप्रदेशशिक्षक संघ ने युक्ति-युक्तिकरण प्रक्रिया को पुन: प्रारंभ करने का विरोध किया है। जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने मांग की है कि जिला प्रशासन उक्त प्रक्रिया के दिशा-निर्देशों को स्पष्ट करे साथ ही यह भी बताए कि इस प्रक्रिया में कौनसा शिक्षक प्रभावित होगा, मापदण्ड क्या हैं अध्यापक संवर्ग निकाय परिवर्तन किस स्थानांतरण नीति के तहत करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ न्याय नीति संगत युक्ति-युक्तिकरण का पक्षधर है लेकिन किसी भी शिक्षक, अध्यापक के साथ होने वाले पक्षपात अन्याय का मप्र शिक्षक संघ पुरजोर विरोध करेगा।