- Hindi News
- प्रेमप्रकाश आश्रम में मना वार्षिक महोत्सव
प्रेमप्रकाश आश्रम में मना वार्षिक महोत्सव
आश्रम में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
भास्करसंवाददाता|मुरैना
सिंधीकॉलोनी स्थित श्रीप्रेमकाश आश्रम के 12वें वार्षिक महोत्सव का समापन धूमधाम से हुआ। इसमें भक्तों को बुधवार को श्रीप्रेमप्रकाश मंडलाध्यक्ष सदगुरु स्वामी भगतप्रकाश महाराज का पावन सानिध्य मिला। जिसमें स्वामीश्री ने भक्तों आशीष दी। साथ ही प्रेम प्रसादी का वितरण दिन से रात तक चलता रहा। यहां बता दें कि शहर के श्रीप्रेमप्रकाश आश्रम में हर साल महोत्सव मनाया जाता है, जिसमें इस बार भक्तों को भगतप्रकाश महाराज की उपस्थिति से अनोखी अनुभूति हुई। इस महोत्सव की शुरूआत सात फरवरी से हुई, जिसका समापन बुधवार को विभिन्न आयोजनों के साथ किया गया। इसमें भक्तों ने भगतप्रकाश महाराज के आशीष वचनों से खुद को धन्य किया। महाराजश्री ने इंसानियत भाईचारे के साथ भगवान से प्रेम करने की सीख दी गई।
रात में भी आयोजन
मंगलवार-बुधवारकी मध्यरात्रि में शहर की सिंधी कॉलोनी में बिजली की झालरों से रंगीन सजावट की गई। साथ ही पूरी कॉलोनी में गुव्वारे लगाए गए। श्रीप्रेमप्रकाश आश्रम में रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें शामिल होने के लिए शहरभर से समाज के लोग एकत्रित हुए।
प्रभु भजन के साथ शुरू हुआ सत्संग
बुधवारकी सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुए समापन महोत्सव में सबसे पहले प्रभु पूजन के साथ ही सत्संग शुरू हुआ। इसके बाद श्रीमद भागवत गीता श्रीप्रेमप्रकाश ग्रंथ साहब का पाठ किया गया। इसके बाद भोग लगाया गया। फिर अपराह्न साढ़े चार बजे से रात साढ़े सात बजे तक सत्संग चला।
8. स्वामी भरत प्रकाश महाराज का स्वागत करते सिंधी समाज के लोग