पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घटिया निर्माण पर आपत्ति जताई तो मटेरियल भरकर भागा ठेकेदार

घटिया निर्माण पर आपत्ति जताई तो मटेरियल भरकर भागा ठेकेदार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपा सीएमओ बोले-व्यापारी कौन होते हैं क्वालिटी देखने वाले

भास्करसंवाददाता|मुरैना

60लाख रुपए कीमत की लागत से शहर की स्टेशन रोड को एक्सीलेंस रोड बना रहा ठेकेदार बुधवार को उस वक्त रॉ मटेरियल लेकर भाग गया, जब स्थानीय दुकानदारों ने उससे घटिया निर्माण कार्य पर आपत्ति दर्ज कराई। इस पूरे मामले में नपा सीएमओ डिप्टी कलेक्टर रूपेश उपाध्याय का कहना है कि व्यापारी घटिया निर्माण की जानकारी लेने वाले कौन होते हैं, अगर उन्होंने काम रुकवाया है तो उनके विरुद्ध एफआईआर कराएंगे।

इन दिनों शहर की स्टेशन रोड पर नाला निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार को कुछ व्यापारी युवा कांग्रेस नेता नेता दीपक शर्मा के नेतृत्व में नाला बनवा रहे ठेकेदार के पास पहुंचे और उससे निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने की गुजारिश की, लेकिन ठेकेदार ने शिकायत पर ध्यान देते हुए कहासुनी शुरू कर दी। इसके बाद व्यापारियों ने ठेकेदार से कहा कि आप हमें वो एस्टीमेट दिखाओ, जिसमें निर्माण सामग्री की क्वालिटी क्वांटिटी का उल्लेख है। यह सुनते ही ठेकेदार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान भरकर रफूचक्कर हो गया। स्टेशन रोड के दुकानदारों का आरोप है कि एक तो नगरपालिका द्वारा बेबजह नाला निर्माण पर लाखों रूपए खर्च किए जा रहे हैं जबकि इस नाले की आवश्यकता नहीं थी। क्योंकि इस रोड पर पूर्व से निर्मित नाला आवश्यकता की पूर्ति कर रहा है। दूसरी ओर नगरपालिका अधिकारी इस नाला निर्माण पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे संबंधित ठेकेदार घटिया सामग्री का उपयोग कर रहा है। उधर नगरपालिका सीएमओ ने ठेकेदार के कार्य से संतुष्ट होने की बात कही है।

ठेकेदार नाले में लगा रहा है घटिया मटेरियल

^ठेकेदारस्टेशन रोड़ पर नाला निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग कर रहा था। हमने जब उससे निर्धारित मापदण्डों की जानकारी चाही तो वह सामान लेकर बिना जबाव दिए भाग गया। हम केवल इतना चाहते थे कि नाला निर्माण गुणवत्ता युक्त किया जाए। \\\'\\\' दीपकशर्मा, प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस

काम रुकवाया है तो एफआईआर कराएंगे

^मुझेइस मामले की जानकारी नहीं है। व्यापारी निर्माण सामग्री की जानकारी लेने वाले कौन हैं। यह हमारे इंजीनियरों का काम हैं जो सैम्पल लेकर क्वालिटी से अवगत करा देते हैं। किसी ने काम रूकवाया है तो उस पर एफआईआर कराई जाएगी। \\\'\\\' रूपेशउपाध्याय नगरपालिका सीएमओ मुरैना

ऐसी होगी अफसरों की कार्यप्रणाली तो कैसे सुधरेंगे हालात

शहरकी स्टेशन रोड पर नाला निर्माण की क्वालिटी पर दुकानदारों द्वारा आपत्ति लगाया जाना नगरपालिका सीएमओ डिप्टी कलेक्टर रूपेश उपाध्याय को पसंद नहीं आया। उन्होंने मामले की गंभीरता को जाने बिना ही ठेकेदार को क्लीनचिट दे दी। इस पूरे घटनाक्रम में सवाल यह उठता है कि नगरपालिका सीमा में दर्जनों ऐसे निर्माण कार्य हैं, जिनमें ठेकेदारों ने मनमाने ढंग से निर्माण कार्य किए और नपा के इंजीनियरों ने भी इन निर्माण कार्यों की क्वालिटी की ओके रिपोर्ट दी है। इस बात पर जनमत संग्रह भी होना चाहिए कि जिले में जितने भी सरकारी कामकाज हो रहे हैं, उनकी क्वालिटी कितनी उम्दा है और सरकारी मशीनरी ने घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की। 60 लाख रुपए से शहर की स्टेशन रोड को एक्सीलेंस सड़क के रूप में डवलप कराया जा रहा है। जिन दुकानों के सामने नाला खोदा जा रहा है, उन्हें अगर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संदेह था। उन्होंने तो केवल ठेकेदार से निर्माण सामग्री की क्वालिटी के बारे में जानकारी मांगी थी। ठेकेदार ही अपना सामान समेटकर भाग गया तो इसमें दुकानदारों की क्या गलती है।