- Hindi News
- जौटई रोड पर हुई दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल, अस्पताल में भर्ती
जौटई रोड पर हुई दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल, अस्पताल में भर्ती
मुरैना| पोरसाकी जौटई रोड पर बुधवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इनमें से एक पर तीन लोग सवार थे, जबकि दूसरी पर एक व्यक्ति था। इस सड़क दुर्घटना में तीन लोगों को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार पोरसा की जौटई रोड पर ग्राम जौटई निवासी अरविंद, गंगासिंह संदीप एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। सामने से भी तेज गति से एक बाइक रही थी, जिसने अरविंद की बाइक को टक्कर मारी। इससे अरविंद समेत गंगासिंह संदीप को गंभीर चोटें आईं। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां इनका इलाज किया जा रहा है।