- Hindi News
- गुलेंद्रा में तीन भाइयों को लाठियों से पीटा
गुलेंद्रा में तीन भाइयों को लाठियों से पीटा
गुलेंद्रागांव में बुधवार की सुबह वोट देने पर हारे हुए प्रत्याशी ने पहले तो फायरिंग की, बाद में लाठियों से पीट-पीटकर तीन भाइयों को मरणासन्न कर दिया। इस दौरान तीनों भाई हाथ जोड़कर कहते रहे कि भैया हमने तो आपको ही वोट दिया है, लेकिन आरोपियों ने उनकी एक भी बात नहीं सुनी।
गुलेंद्रा ग्राम पंचायत से सरपंच पद का चुनाव लड़ा रामजीलाल पुत्र रंजीत गुर्जर चुनाव में हार गया। जिला अस्पताल में भर्ती दूसरे रामजीलाल पुत्र महाराज सिंह कड़ेरा ने बताया कि रामजीलाल गुर्जर आज सुबह अपने साथ कुछ लोगों को लेकर उनके द्वार पर आया और माउजर बंदूक से फायरिंग करके पहले तो दहशत फैलाई।
इसके बाद आरोपियों ने रामजीलाल कड़ेरा, दर्शन सिंह हजारी को लाठियों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। नूराबाद पुलिस ने इस मामले में रामजीलाल गुर्जर, दशरथ, बिजेंद्र, संतोखी नरोत्तम में से किसी को नहीं पकड़ा है।